WhatsApp

Sukanya Samriddhi Yojana:1000, 3000, 5000 और 12000 जमा पर कितने मिलेंगे? कैलकुलेशन देखें

Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आपकी बेटी हैं और उसकी उम्र 0 से 10 साल के बीच हैं हैं और आप उसके भविष्य के लिए एक सुरक्षित और टैक्स-फ्री योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) एक भरोसेमंद विकल्प है। यह स्कीम गारंटीड रिटर्न देती है और सरकार द्वारा समर्थित है, जिससे आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है।

इस योजना में अगर आप हर महीने ₹1,000, ₹3,000, ₹5,000 या ₹12,000 जमा करते हैं, तो 15 साल तक निवेश करने के बाद 21वें साल में आपको एक बड़ी मैच्योरिटी राशि मिलती है।

₹1,000 महीने जमा करने पर क्या मिलेगा?

अगर आप हर महीने ₹1,000 यानी सालाना ₹12,000 इस योजना में निवेश करते हैं और बेटी की उम्र 6 साल है, तो 15 साल में आपका कुल निवेश ₹1,80,000 होगा। इस पर कंपाउंडिंग के साथ ₹3,74,206 का ब्याज मिलेगा।

इस तरह मैच्योरिटी पर आपको कुल ₹5,54,206 मिलेंगे। यह राशि टैक्स-फ्री होगी और बेटी की शिक्षा या शादी जैसे बड़े खर्चों में काम आ सकती है।

₹3,000 महीने जमा करने पर कितना मिलेगा?

अगर आप हर महीने ₹3,000 यानी सालाना ₹36,000 निवेश करते हैं, तो 15 साल में कुल ₹5,40,000 जमा होगा। इस पर 8.2% ब्याज दर से करीब ₹11,22,618 का रिटर्न बन सकता है।

मैच्योरिटी पूरे होने पर आपको कुल ₹16,62,618 मिल सकते हैं। यह स्कीम उन परिवारों के लिए बेहतर है जो छोटी-छोटी बचत से बड़ी फंडिंग तैयार करना चाहते हैं।

₹5,000 महीने जमा करने पर कैसा मिलेगा रिटर्न?

यदि आप हर महीने ₹5,000 यानी सालाना ₹60,000 सुकन्या योजना में निवेश करते हैं, तो कुल निवेश ₹9,00,000 होगा। इस पर लगभग ₹18,71,030 का ब्याज मिलेगा।

इस तरह आपको मैच्योरिटी पर ₹27,71,030 की बड़ी राशि मिल सकती है। यह विकल्प खासकर उन पैरेंट्स के लिए आदर्श है जो बेटी के लिए हाई एजुकेशन या शादी की बड़ी प्लानिंग कर रहे हैं।

₹12,000 महीने निवेश करने पर कितना बनेगा फंड?

अगर आप हर महीने ₹12,000 यानी सालाना ₹1,44,000 निवेश करते हैं, तो 15 साल में ₹21,60,000 का कुल निवेश होगा। इस पर अनुमानित ब्याज ₹44,90,472 मिलेगा।

इस तरह बेटी को कुल ₹66,50,472 की टैक्स-फ्री मैच्योरिटी राशि मिल सकती है। यह एक लॉन्ग-टर्म वेल्थ क्रिएशन प्लान की तरह काम करता है जिसमें सरकार की गारंटी और टैक्स बेनिफिट दोनों मिलते हैं।

निष्कर्ष

अगर आप बेटी के लिए सुरक्षित, टैक्स-फ्री और गारंटीड रिटर्न देने वाला निवेश चाहते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना से बेहतर विकल्प कम ही हैं। ₹1,000 जैसी छोटी राशि से शुरुआत करके आप 21 साल में लाखों रुपये का फंड बना सकते हैं। यह योजना न सिर्फ वित्तीय सुरक्षा देती है, बल्कि एक मजबूत फ्यूचर प्लान भी तैयार करती है।

Leave a Comment